मकर संक्रांति के पर्व पर युवा उद्योगपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
मकर संक्रांति के पर्व पर युवा उद्योगपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुंबई
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर युवा उद्योगपति महाराष्ट्र राहुल देव शंकर दुबे ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। यह त्योहार न सिर्फ मौसम के बदलाव का संकेत देता है, बल्कि नई शुरुआत, सकारात्मकता और समृद्धि का संदेश भी देता है। कहा कि उत्तरायण के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी आपको बता दें कि जौनपुर जनपद की माटी के लाल सामाजिक सेवा में जिसका रहता है बड़ा योगदान महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत मया गांव के निवासी हैं। अभी कुछ दिनों पहले जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कई हजारों की संख्या में कंबल वितरित किए वहीं क्षेत्र वासियों के लिए यह कहा की भगवान सूर्य नारायण से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की। अपने संदेश में इस पर्व को आस्था और ऊर्जा से जुड़ा हुआ बताया। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सेवा और दान-पुण्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक समृद्ध त्योहार है, जो समाज को सकारात्मकता, समानता और समर्पण की भावना से जोड़ता है।यह पावन पर्व सभी के जीवन में आरोग्य, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए और सूर्यदेव की कृपा से देशवासियों का जीवन खुशहाल बने।

Post a Comment