Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मीत एसोसिएट सुल्तानपुर ने भव्य समारोह में महिंद्रा की XUV 7XO और इलेक्ट्रिक XEV 9S का किया शानदार अनावरण।।

 मीत       एसोसिएट सुल्तानपुर    ने भव्य समारोह    में   महिंद्रा     की XUV   7XO और इलेक्ट्रिक   XEV 9S   का   किया   शानदार अनावरण।।





श्री  न्यूज़  24    से मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला

की बड़ी      खबर शुकुल बाजार           अमेठी से





जिला   सुल्तानपुर मीतऑटोमोबाइल जगत में एक नया अध्याय जोड़ते हुए मीत एसोसिएट सुल्तानपुर ने मंगलवार देर शाम शहर के पण्डित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में महिंद्रा की दो नवीनतम और अत्याधुनिक एसयूवी—XUV 7XO और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक XEV 9S—का भव्य अनावरण किया। रंगारंग कार्यक्रम और आकर्षक प्रस्तुति के बीच आयोजित इस लॉन्च इवेंट में जिले के गणमान्य नागरिकों, सम्मानित ग्राहकों, ऑटोमोबाइल प्रेमियों और मीडिया प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार बलदेव सिंह तथा डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वाहनों के अनावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मीत एसोसिएट के जीएम मोहम्मद मुश्ताक और औन हसन ने दोनों एसयूवी की खूबियों, तकनीकी विशेषताओं और बुकिंग प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

महिंद्रा XUV 7XO को एक प्रीमियम आईसीई एसयूवी के रूप में पेश किया गया है, जिसमें लेवल-2 ADAS, ट्रिपल-स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट, आधुनिक सेफ्टी फीचर्स और नई डिजाइन लैंग्वेज इसे खास बनाती है। वहीं XEV 9S महिंद्रा की ऑल-इलेक्ट्रिक सात-सीटर एसयूवी है, जो INGLO ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह वाहन लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग सुविधा और विशाल तीन-पंक्ति सीटिंग के साथ फैमिली उपयोग के लिए उपयुक्त बताया गया।

मीत एसोसिएट सुल्तानपुर, अधिकृत महिंद्रा डीलरशिप के रूप में, अपनी भरोसेमंद बिक्री और मजबूत आफ्टर-सेल्स सेवा के लिए जानी जाती है। वाहनों से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए ग्राहक मीत एसोसिएट महिंद्रा शोरूम, अमहट सुल्तानपुर पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव,डॉ राजीव श्रीवास्तव, हाजी मोहम्मद इलियास खान, डॉ एके सिंह, डॉ सुधाकर सिंह, डॉ डीएस मिश्रा, सीए संतोष सिंह,एडवोकेट आशीष अग्रवाल, अफ्तार अहमद मीडिया प्रभारी, सुंदर लाल टंडन,कुलदीप गुप्ता समेत गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं