जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की छापेमारी, 105 लीटर कच्ची शराब बरामद।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की छापेमारी, 105 लीटर कच्ची शराब बरामद।
3 अभियोग पंजीकृत, 350 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट।
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिलाअमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी विभाग की गठित टीम ने विभिन्न ग्रामों में आकस्मिक दबिश दी। अभियान के अंतर्गत ग्राम चतुरीपुर, बेनीपुर, हारीमऊ एवं मजीठा में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र-1 गौरीगंज में थाना-गौरीगंज के अंतर्गत कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मौके पर पाए गए लगभग 350 किलोग्राम महुआ लहन को नष्ट किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत 3 अभियोग पंजीकृत किए गए। छापेमारी के दौरान टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर अथवा संबंधित आबकारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर पर देने की अपील की। साथ ही अधिकृत आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 गौरीगंज पंकज विवेक, आबकारी स्टाफ अमित कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार एवं महिला आबकारी सिपाही प्रीती पाल शामिल रही

Post a Comment