जमीन विवाद बना जान का खतरा!परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी!
जमीन विवाद बना जान का खतरा!परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी!
Reported by-Shahid Aliपीड़िता किरण देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर परिवार के साथ मकान बनाकर रह रही हैं और खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रही हैं। लेकिन गांव के ही रहने वाले शिव प्रसाद और अशोक कुमार वर्मा पर जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
किरण देवी के अनुसार, शिव प्रसाद उनकी जमीन पर बुरी नजर रखता है और कई बार उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़िता का कहना है कि पहले भी उनके साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।
न्याय न मिलने से परेशान किरण देवी आज अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
कैमरामैन के साथ ________, लखीमपुर खीरी।


Post a Comment