Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नगर पंचायत खीरी में 10 लाख की स्टाम्प चोरी का आरोप, जांच की मांग

 नगर पंचायत खीरी में 10 लाख की स्टाम्प चोरी का आरोप, जांच की मांग



कस्बा खीरी में बनने वाले पार्क को लेकर बड़ा खुलासा — अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष पर स्टांप शुल्क चोरी का आरोप


लखीमपुर-खीरी के कस्बा खीरी में बनने वाले प्रस्तावित पार्क को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। नगर पंचायत खीरी के अधिशासी अधिकारी, कर्मचारी एवं अध्यक्ष पर स्टांप शुल्क में भारी अनियमितता का आरोप लगा है।

आरोप है कि जिस भूमि पर पार्क का निर्माण प्रस्तावित है, उसके दानपत्र में नियमानुसार लाखों रुपये के स्टांप शुल्क लगने थे। लेकिन गंभीर आरोप यह है कि जहां लाखों रुपये के स्टांप पेपर लगने चाहिए थे, वहां मात्र ₹100 के स्टांप पेपर पर दानपत्र निष्पादित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार इस कथित अनियमितता से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं ने उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या रुख अपनाता है और क्या जांच के बाद सच्चाई सामने आती है।

फिलहाल, कस्बा खीरी का यह पार्क निर्माण मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं