Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गौरीफंटा बॉर्डर पर SSB ने जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति को हिरासत में लिया

गौरीफंटा बॉर्डर पर SSB ने जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति को हिरासत में लिया




पलिया कलां खीरी:- पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा के कार्यक्षेत्र में संचालित व्यापार एवं पारगमन चेक पोस्ट गौरीफंटा पर नियमित ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं सजगता का परिचय देते हुए एक भारतीय नागरिक को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।सीमा स्तम्भ संख्या 752/07 से लगभग 10 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति के सामान की एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन से जांच की गई ।दिनांक 10 फरवरी 2026 को शाम करीब 7:15 बजे, एसएसबी टीम नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की एक्स-रे बैगेज मशीन से सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति के बैग की जांच करने पर पिस्टल के 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम नरेश कुमार पुत्र महावीर सिंह, निवासी गल्ला पट्टी, किठाना, थाना राजौन, जनपद कैथल (हरियाणा), उम्र लगभग 39 वर्ष बताया।

आरोपी ने बताया कि बरामद कारतूस उसके 32 बोर पिस्टल के हैं, जिसका लाइसेंस नंबर 4510/DM/KTL/NOV./2018 है। हालांकि, लाइसेंस होने के बावजूद नेपाल से भारत कारतूस लाना-ले जाना नियमों के विरुद्ध और अवैध पाया गया। इसके बाद एसएसबी टीम ने आरोपी व्यक्ति और बरामद KF 7.65 के 10 जिंदा कारतूस को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना गौरीफंटा पुलिस को सौंप दिया। *"एसएसबी की अपील"* वाहिनी आम नागरिकों से भी अपील करती है कि सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित एजेंसियों को दें, ताकि सीमा की सुरक्षा और सुदृढ़ की जा सके ।


श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं