Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

देर रात हादसा: पेट्रोलिंग के दौरान दिखे घायल, 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; एक की मौत!

 देर रात हादसा: पेट्रोलिंग के दौरान दिखे घायल, 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; एक की मौत!



तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना 13/14 फरवरी की रात करीब 12 बजे की है।जानकारी के अनुसार, ग्राम साजिया खेड़ा थाना मोहनगंज निवासी रामकुमार (22) पुत्र दद्दन और श्रवण कुमार (23) पुत्र रामसनेही बाइक से किसी निमंत्रण कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे।


 इसी दौरान रामपुर पांवरा, थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे।इसी बीच पुलिस की रात्रि पेट्रोलिंग टीम की नजर घायलों पर पड़ी। तत्काल 112 पीआरवी वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लोधारिया स्थिति 200 बेड अस्पताल, तिलोई रेफर कर दिया।इलाज के दौरान रामकुमार की मौत हो गई, जबकि श्रवण कुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं