बेटी बचाओ का सशक्त संदेश, जागृति इंटर कॉलेज का 40वां वार्षिकोत्सव बना यादगार
बेटी बचाओ का सशक्त संदेश, जागृति इंटर कॉलेज का 40वां वार्षिकोत्सव बना यादगार
तिलोई (अमेठी)। जागृति इंटर कॉलेज में 40वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। सजे-धजे परिसर और उत्साहित छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित समारोह में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविताएं और प्रेरक नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।विशेष आकर्षण ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित नाटक रहा। इसमें निधि वाजपेई ने मुख्य भूमिका निभाते हुए प्रभावशाली संवादों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया कि बेटा-बेटी समान हैं और भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा का अंत होना चाहिए। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment