Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

13 आपदा मित्रों को लखनऊ प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

13 आपदा मित्रों को लखनऊ प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।



आपदा के समय त्वरित सहायता प्रदान करेंगे प्रशिक्षित आपदा मित्र।

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

अमेठी। जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य आपदा मोचन बल, लखनऊ द्वारा आयोजित 12 दिवसीय आवासीय ‘आपदा मित्र’ प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आज 13 चयनित आपदा मित्रों को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बस द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कराया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर आधारित है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली से सुरक्षा उपाय, डूबने की घटनाओं में बचाव कार्य, सड़क दुर्घटनाओं में राहत एवं बचाव तकनीक सहित विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद सभी आपदा मित्र, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ‘आपदा कवच’ के रूप में कार्य करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में ये प्रशिक्षित स्वयंसेवक तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्रों की तैनाती से आपदा की स्थिति में प्रारंभिक सुनियोजित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी, जिससे अमूल्य मानव जीवन की रक्षा की जा सकेगी तथा नुकसान को न्यूनतम किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं