Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिला अस्पताल गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन।

 जिला अस्पताल गौरीगंज में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन।



नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट देकर किया सम्मानित।

श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

अमेठी। आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर जनपद के जिला अस्पताल गौरीगंज (मलिक मोहम्मद जायसी जिला चिकित्सालय) में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सामाजिक संदेश देने तथा महिलाओं को सम्मान प्रदान करने की भावना को सशक्त करना रहा। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, रुचि सिंह एवं डॉक्टर लाइक द्वारा अस्पताल में जन्मी नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिजनों को बालिकाओं के पालन-पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोबेशन विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवजात बालिकाओं को बेबी किट प्रदान कर न केवल उनका स्वागत किया जाता है, बल्कि अभिभावकों को यह संदेश भी दिया जाता है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उनका सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे बताया कि बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से शिक्षा एवं अन्य चरणों पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ एवं संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं