केन्द्रीय बजट 2026-27 संतुलित और विकासोन्मुखी: अजय मिश्र ‘टेनी’
केन्द्रीय बजट 2026-27 संतुलित और विकासोन्मुखी: अजय मिश्र ‘टेनी’
खबर विस्तार से:
लखीमपुर खीरी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने केन्द्रीय बजट 2026-27 को संतुलित और दूरदर्शी बजट बताया।
उन्होंने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटा और राजस्व घाटे को संतुलित रखने की ठोस व्यवस्था की गई है, जिससे देश की आर्थिक रफ्तार धीमी न पड़े और विकास की निरंतरता बनी रहे।
अजय मिश्र ‘टेनी’ ने बताया कि सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 12.2 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है, जो अब तक का एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार कर्ज से अधिक बुनियादी ढांचे पर निवेश कर रही है, जो एक आदर्श आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बजट का मुख्य उद्देश्य आर्थिक प्रबंधन को मजबूत रखना है — पैसा कहां से आएगा, कितना खर्च होगा और घाटे को किस प्रकार नियंत्रित किया जाएगा, इस पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे महंगाई पर नियंत्रण, बाजार में धन की उपलब्धता और शेयर बाजार की स्थिरता सुनिश्चित होगी।
‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मानव संसाधन और संस्थानों को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
🔹 बजट की प्रमुख घोषणाएं:
बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन
विदेशी निवेश नियमों की समीक्षा
एनआरआई निवेश सीमा 5% से बढ़ाकर 10%
कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करने के लिए मार्केट मेकिंग फ्रेमवर्क
नगर निगम बॉन्ड को बढ़ावा, 100 करोड़ रुपये प्रोत्साहन
नगर आर्थिक क्षेत्र (CER) के लिए 5 वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये आवंटन
चयनित शहरों के बीच 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
मार्च 2031 तक केंद्र सरकार का ऋण जीडीपी के 50% तक लाने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में बकाया ऋण जीडीपी के 55.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसे धीरे-धीरे कम करने की रणनीति बनाई गई है।

Post a Comment