Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सम्पूर्णानगर में कच्ची शराब का धंधा चरम पर! संरक्षण में चल रहा खेल?

 सम्पूर्णानगर में कच्ची शराब का धंधा चरम पर! संरक्षण में चल रहा खेल?



जिला खीरी के थाना क्षेत्र सम्पूर्णानगर में अवैध कच्ची शराब का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम कच्ची शराब बेची जा रही है, जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और परिवारों में अशांति का माहौल बन रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची शराब पीने के बाद कुछ लोग घरों में उत्पात मचाते हैं, महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं तथा आस-पड़ोस में भी विवाद की स्थिति पैदा करते हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कच्ची शराब बेचना कानूनन अपराध है, तो फिर थाना क्षेत्र में यह धंधा कैसे फल-फूल रहा है? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर कहीं न कहीं संरक्षण की आशंका है?

सूत्रों के अनुसार, कुछ अवैध विक्रेताओं ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं कि हर महीने कथित रूप से नजराना देकर यह कारोबार चलाया जाता है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्षेत्र के लोग यह भी कहते हैं कि ईमानदार छवि वाले SHO कृष्ण कुमार की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है।

स्थानीय महिलाओं में आक्रोश बताया जा रहा है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी जा रही है।

अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं — क्या अवैध शराब पर लगेगा अंकुश या यूं ही चलता रहेगा खेल?


श्री न्यूज़ 24 से, UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं