Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रवेश-पत्र वितरण ( प्रेरणा एवं शुभकामना कार्यक्रम,2026)में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

 विषय : प्रवेश-पत्र वितरण ( प्रेरणा एवं शुभकामना कार्यक्रम,2026)में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों का किया मार्गदर्शन


आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को विद्यालय में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट/विजय अतिथि के रूप में बाहर से पधारे गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ कौशल वर्मा (डायरेक्टर सनशाइन ग्रुप)  ने छात्रों को संबोधित करते हुए बोर्ड परीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी। साथ ही प्रवेश-पत्र को परीक्षा का अत्यंत आवश्यक दस्तावेज बताते हुए उसे सुरक्षित रखने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथियो में डॉ कमल वर्मा, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ धीरज वर्मा (जनता हॉस्पिटल लखीमपुर) ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा ईमानदारी से किया गया परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहकर शांत मन से प्रश्नों को हल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रशासन द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को विधिवत रूप से उनके प्रवेश-पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ.जगत प्रकाश सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं