रस्तामऊ ग्रामसभा में तालाब पर अवैध कब्जा, भू-माफिया के हौसले बुलंद
रस्तामऊ ग्रामसभा में तालाब पर अवैध कब्जा, भू-माफिया के हौसले बुलंद
अमेठी | तहसील तिलोई से बड़ी खबर
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत ग्रामसभा रस्तामऊ में
सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि भू-माफिया ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा है,
जबकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामसभा रस्तामऊ के मूल निवासी इजहार खान पुत्र वारिस अली ने बताया कि
तालाब की भूमि गाटा संख्या 1244ख,
रकबा 0.1810 हेक्टेयर,
जो सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज है,
उस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है।
पीड़ित के अनुसार,
👉 इखलाख पुत्र नासिर,
👉 इसराक पुत्र नासिर,
👉 सोहराब पुत्र नासिर,
👉 इम्तियाज़ पुत्र नासिर,
इन सभी पर तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप है।
पीड़ित का कहना है कि
👉 उसने तहसील स्तर से लेकर जिलाधिकारी तक कई बार प्रार्थना पत्र दिए,
👉 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई,
लेकिन इसके बावजूद अब तक तालाब को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया।
इजहार खान ने यह भी आरोप लगाया कि
शिकायत करने के बाद से उसे
👉 लगातार धमकियां मिल रही हैं,
👉 वह और उसका परिवार डर के साए में जीवन जीने को मजबूर है।
पीड़ित ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि
👉 तालाब को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए,
👉 और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यह है कि
❓ क्या प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेगा?
❓ क्या ग्रामसभा की सार्वजनिक भूमि को भू-माफिया से मुक्त कराया जाएगा?
❓ या फिर यूं ही सरकारी तालाबों पर कब्जा होता रहेगा?
रिपोर्ट:
मारूफ अहमद
यूपी रिपोर्टर | अमेठी

Post a Comment