बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी ने की बैठक।
बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, सुचितापूर्ण व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी ने की बैठक।
85 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बोर्ड परीक्षा।
हाईस्कूल के 25620 एवं इण्टरमीडिएट के 22713 छात्र-छात्रायें बोर्ड परीक्षा में होगें शामिल।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
अमेठी। बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के परिसर में केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल प्रभारी, मानीटरिंग सेल प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा दिनांक 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होगी। हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा दो पालियों में पूर्वान्ह 8.30 बजे से पूर्वान्ह 11.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 5.15 बजे तक संचालित होंगी। हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा हेतु 85 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमें राजकीय विद्यालय 13, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय 22 एवं वित्तविहीन विद्यालय 50 सम्मिलित है। हाईस्कूल की परीक्षा में 25620 एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 22713 छात्र-छात्रायें सम्मिलित होगें। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 48333 छात्र-छात्रायें शामिल होगें। बोर्ड परीक्षा हेतु केन्द्र व्यवस्थापक 85, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक 85, जोनल मजिस्ट्रेट 04, सेक्टर मजिस्ट्रेट 13 एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट 85 बनाये गये है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्र पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, जनरेटर/इन्वर्टर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कर ली जाये। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं प्रबन्धन की जिम्मेदारी स्वयं की रहेगी। सभी सम्बन्धित अधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकलविहीन, सुचितापूर्ण एव सकुशल ढंग से सम्पन्न करायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी, स्थानीय थाने से पुलिस फोर्स, क्राइम ब्रान्च, सोशल टीम सतर्क दृष्टि बनाये रखेगें। बोर्ड परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र वाले दिन विशेष निगरानी रखी जायेगी और किसी के द्वारा यदि कोई भी घटना घटित हो तो उसकी सूचना तत्काल दी जाये जिससे कि वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तजाम किये जा सके। परीक्षा के दौरान किसी भी अराजक तत्व द्वारा यदि परीक्षा में व्यवधान डाला जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें और परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल सम्पन्न करायें। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment