माननीय उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 को भी कार दिवस घोषित किया गया
माननीय उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कैलेंडर वर्ष 2026 को भी कार दिवस घोषित किया गया
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी से बड़ी खबर जिला जज/विशेष कार्याधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा उ0प्र0 के जनपद न्यायालयों को निर्गत कैलेण्डर वर्ष 2026 के प्रस्तर-3 व प्रस्तर-7 में दिये गये निर्देशानुसार स्थानीय अवकाश व अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि कैलेण्डर वर्ष 2026 में घोषित गुरूवार 05 मार्च 2026 को होली, शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन, सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी, शुक्रवार 06 नवम्बर 2025 को धनतेरस, शनिवार 07 नवम्बर 2026 को नरक चर्तुदशी का स्थानीय अवकाश तथा राष्ट्रीय अवकाश जो द्वितीय शनिवार/रविवार को होने से 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का अतिरिक्त अवकाश गुरूवार 19 फरवरी 2026 को रमजान प्रारम्भ तथा 08 नवम्बर 2026 को दीपावली का अतिरिक्त अवकाश मंगलवार 10 नवम्बर 2026 को भाईदूज का अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है एवं वर्ष 2026 के कैलेण्डर के प्रस्तर-10 के अनुपालन में 28 मार्च 2026 व 25 अप्रैल 2026 को भी कार्यदिवस घोषित किया गया है।

Post a Comment