लखीमपुर खीरी में गौवंशीय पशु की हत्या का सनसनीखेज मामला
लखीमपुर खीरी में गौवंशीय पशु की हत्या का सनसनीखेज मामला
मझगई थाना के ग्राम पंचायत बौधिया कलां में गौवंशीय पशु का शव मिला है, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है! ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने पशु की बेरहमी से हत्या की है! गांव रमुआपुर निवासी सरवन ने बताया कि वह बाइक से निकल रहे थे तभी उन्होंने दो लोगों को पशु काटते देखा, जिनका मुंह बंधा था!
सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। प्रभारी निरीक्षक राजू राव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर अपना विरोध जताया।
पुलिस ने गौवंशीय पशु का चिकित्सा परीक्षण करवाया, जिसके बाद शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि घटना ताजी है और पशु की हत्या हाल ही में की गई है!
पुलिस ने बजरंग दल के लोगों से थाने जाकर तहरीर देने की बात कही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। अब देखना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ पाती है या नहीं! क्या आपको लगता है कि पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों को पकड़ पाएगी?

Post a Comment