अमेठी: ग्राम सभा की जमीन पर 30 साल पुराने कुएं पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण परेशान
अमेठी: ग्राम सभा की जमीन पर 30 साल पुराने कुएं पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण परेशान
अमेठी।
जनपद अमेठी की तहसील तिलोई, ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत वतिया में ग्राम सभा की भूमि पर स्थित करीब 30 वर्ष पुराने सार्वजनिक कुएं पर जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। यह कुआं वर्षों से गांव और आसपास के लोगों के पीने के पानी का मुख्य स्रोत रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग, जिनमें राजेंद्र का नाम सामने आ रहा है, उक्त कुएं पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में रोष और चिंता का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता गिरधारी लाल सरोज ने थाने से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शिकायत की है। साथ ही तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस विषय में करीब एक सप्ताह पहले भी खबर प्रसारित की जा चुकी है, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और सार्वजनिक कुएं को सुरक्षित रखा जाए, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो विवाद और गहरा सकता है।
यू.पी. रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ।

Post a Comment