लखीमपुर खीरी थाना भीरा /चौकी पड़रिया तुला में अमित खन्ना बाबा जी सरिया सीमेंट के छोटे लड़के ने खुद को मारी गोली
लखीमपुर खीरी थाना भीरा /चौकी पड़रिया तुला में अमित खन्ना बाबा जी सरिया सीमेंट के छोटे लड़के ने खुद को मारी गोली
लखीमपुर खीरी थाना भीरा /चौकी पड़रिया तुला में अमित खन्ना बाबा जी सरिया सीमेंट के छोटे लड़के ने खुद को मारी गोली आनन फानन में परिजन निजी वाहन से लखीमपुर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी
मिली जानकारी के अनुसार -
आज दिनाँक 09/02/2026 को समय 11.35 बजे जानकारी मिली कि अमित खन्ना उर्फ मनी पुत्र सुखदेव राज खन्ना निवासी पड़रिया तुला थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 28 वर्ष ने घरेलू कलह से नाराज़ होकर खुद को गोली मार ली है।
परिजन अमित को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल, ओयल चले गए हैं।
परिजनों द्वारा उक्त घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नही दी गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले परिजनों ने अमित की शादी तय की थी जो अगले महीने 7 मार्च को होनी थी जबकि अमित अभी शादी किये जाने से खुश नहीं था वो थोड़ा रुककर शादी करना चाह रहा था।
इसी बात को लेकर घर कुछ कहासुनी व विवाद चल रहा था जिससे नाराज़ होकर अमित ने गुस्से में लाइसेंसी बंदूक से खुद को सीने में गोली मार ली है।


Post a Comment