विधायक सेवता ज्ञान तिवारी के अथक प्रयास से आजादी के 78 साल बाद ग्राम वासियों को मिला उजाला
विधायक सेवता ज्ञान तिवारी के अथक प्रयास से आजादी के 78 साल बाद ग्राम वासियों को मिला उजाला
प्रेम दीक्षित
सांडा /सकरन (सीतापुर ) विकासखंड सकरन व बिधान सभा सेवता की ग्राम पंचायत शाहपुर के गोड़ियन पुरवा ग्राम वासी आजादी के 78 साल तक गांव मे विद्युत कनेक्शन न होने की वजह से ग्राम वासी अंधेरे में जीवन यापन करने के लिए मजबूर थे लोकप्रिय विधायक ज्ञान तिवारी के अथक प्रयास से 7जनवरी दिन शनिवार को लोकप्रिय विधायक ज्ञान तिवारी ने पूजा अर्चन कर कार्य शुभारंभ कराया!
यह कार्य पोटालिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को मिला कंपनी के शिखरवाल, हर्षित श्रीवास्तव, शोभित मिश्रा, उत्तम राय, हरेंद्र कुमार हरेंद्र कुमार, पंकज कुमार उपस्थित रहे!
इस मौके पर अधिशासी अभियंता सतीश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, अवर अभियंता वीरेंद्र यादव,टीजी 2 बृजेश कुमार सिंह,एसएसओ दीपक कुमार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे!
लोकप्रिय विधायक ज्ञान तिवारी के द्वारा कार्यकर्ताओं व ग्राम वासिओ व क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा गया की चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री व मंदिर में पूजा करने वाला मुख्यमंत्री ने डॉ भीमराव अंबेडकर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेई जी के सपनों को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश मे जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति नहीं पहुंची है उन गांव में विद्युत आपूर्ति पहुंचाने का काम किया जा रहा है उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जात-पात भेदभाव गरीब अमीर को छोड़कर सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान के तर्ज पर काम कर रही है!
इस मौके पर जहगीराबाद मंडल अध्यक्ष महेश राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामू चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम निषाद, सरदार सुरेंद्र सिंह सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्राम वासी उपस्थित रहे!

Post a Comment