Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक बुजुर्ग किसान की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जे का प्रयास

एक बुजुर्ग किसान की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जे का प्रयास



एक बुजुर्ग किसान की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जे का प्रयास मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय से उनकी जमीन पर स्टे आदेश प्राप्त होने के बावजूद कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।


श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र के  पिरथीपुरवा के कौशल किशोर ने मझगई थाना प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह काफी बुजुर्ग और बीमार हैं। उनका खेत गाटा संख्या 966 पर विपक्षी शत्रोहन लाल से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। कौशल किशोर ने बताया कि इस मामले में 5 जुलाई 2024 को न्यायालय का आदेश उनके पक्ष में आया था और उनकी जमीन पर न्यायालय से स्टे आदेश भी प्राप्त है। इसके बावजूद, शत्रोहन लाल और उनके पुत्रों सुनील व रंजीत ने अपनी दबंगई के बल पर खेत पर कब्जा कर लिया। उन्होंने खेत में लगे एक पेड़ को भी काटकर गिरा दिया। जब कौशल किशोर ने इस पर आपत्ति जताई, तो विपक्षीगणों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।  उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि सूचना मिली थी, मौके पर स्टॉफ भेजकर कार्य रुकवा दिया गया है, चेतावनी भी दी गई है कि जब तक माननीय न्यायालय की तरफ से कोई उचित फैसला नहीं होता है, जमीन यथास्थिति बनी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं