Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रधानमंत्री आवास के लिए 9 साल से भटक रहा गरीब परिवार, तहसील के चक्कर काटने को मजबूर

प्रधानमंत्री आवास के लिए 9 साल से भटक रहा गरीब परिवार, तहसील के चक्कर काटने को मजबूर!

लखीमपुर खीरी से रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी के मोहल्ला सिकटिहा में एक गरीब परिवार पिछले करीब 9 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। परिवार के मुखिया दिल्ली में मजदूरी कर किसी तरह अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं, लेकिन सिर पर पक्की छत का सपना अब तक अधूरा है।

परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार ऑनलाइन आवेदन किया, साथ ही तहसील के भी कई चक्कर लगाए। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला, लेकिन आज तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ।

एक ओर सरकार गरीबों को पक्का मकान देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर लापरवाही और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण पात्र लोगों तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या इस गरीब परिवार को जल्द ही पक्की छत नसीब हो पाएगी या नहीं।

कैमरामैन के साथ,

Shahid Ali

श्री न्यूज़ 24, लखीमपुर खीरी।

कोई टिप्पणी नहीं