Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक सांड के आतंक से दहशत में जिजौली गांव, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

एक सांड के आतंक से दहशत में जिजौली गांव, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार



जनपद अमेठी के तहसील तिलोई अंतर्गत ब्लॉक सिंहपुर की ग्राम सभा जिजौली में इन दिनों एक आवारा सांड का आतंक लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। सांड के कारण गांव के लोग भय के साए में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार यह सांड आए दिन गाय, भैंस, और राहगीरों पर हमला कर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के लोगों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।

इसी समस्या को लेकर ग्राम सभा जिजौली के लोगों ने संवाददाता को बुलाकर अपनी पीड़ा साझा की। मौके पर रामसमुझ यादव, रमेश तिवारी, सुरेश कुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इस सांड को पकड़वाकर गौशाला में शिफ्ट कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और किसी अनहोनी से बचा जा सके।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को कब राहत मिलती है।

यू.पी. रिपोर्टर – मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं