ग्राम सभा की जमीन पर 30 साल पुराने कुएं पर कब्जा, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
ग्राम सभा की जमीन पर 30 साल पुराने कुएं पर कब्जा, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
जनपद अमेठी के तहसील तिलोई अंतर्गत ब्लॉक सिंहपुर की ग्राम पंचायत वतिया में ग्राम सभा की जमीन पर स्थित करीब 30 वर्ष पुराने सार्वजनिक कुएं पर जबरन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार यह कुआं वर्षों से गांव और आसपास के लोगों के लिए पीने के पानी का प्रमुख स्रोत रहा है। लेकिन अब गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा, जिनमें राजेंद्र का नाम सामने आ रहा है, इस कुएं पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष और चिंता है।
इस संबंध में गिरधारी लाल सरोज द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम सभा की जमीन पर बने इस सार्वजनिक कुएं को कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलती रहे।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है और ग्राम सभा की संपत्ति को कब तक कब्जा मुक्त कराया जाता है।
यू.पी. रिपोर्टर – मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment