सम्पूर्णानगर में मेडिकल नशे का जाल, नवयुवकों का भविष्य अंधकार में!
सम्पूर्णानगर में मेडिकल नशे का जाल, नवयुवकों का भविष्य अंधकार में!
ब्रेकिंग न्यूज़ | खीरी जनपद के सम्पूर्णानगर से बड़ी खबर
सम्पूर्णानगर क्षेत्र में खुलेआम नवयुवकों को मेडिकल नशे की परोसने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां कुछ मेडिकल संचालक चंद्र रूपों के लालच में देश के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार,
👉 नशे के कैप्सूल और सिरप खजुरिया, कमलापुर, बसही, मिलन बाजार, रानी नगर, मिर्चिया, सम्पूर्णानगर, मुरार खेड़ा, बमनगर, महंगापुर सहित कई इलाकों में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं।
इस नशे की चपेट में आकर
👉 क्षेत्र के नवयुवक बुरी तरह बर्बाद हो रहे हैं,
👉 घरों में रोज़ाना कलह और तनाव का माहौल बन रहा है,
👉 नशे की लत के चलते युवा चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने पर मजबूर हो रहे हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि
👉 लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा,
👉 कहीं न कहीं ड्रग इंस्पेक्टर की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।
अभिभावकों का आरोप है कि
👉 ड्रग इंस्पेक्टर से संपर्क करने पर फोन तक नहीं उठाया जाता,
👉 जबकि सरकार स्वयं कहती है कि अधिकारी जनता से सीधे संवाद करें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
यदि जल्द ही इस मेडिकल नशे पर सख्त रोक नहीं लगी,
तो वह दिन दूर नहीं जब सम्पूर्णानगर क्षेत्र पूरी तरह बर्बादी की कगार पर होगा।
अब सवाल यह है—
❓ क्या प्रशासन जागेगा?
❓ क्या नशे के इस अवैध कारोबार पर लगेगी लगाम?
❓ या फिर यूं ही उजड़ता रहेगा देश का भविष्य?
रिपोर्ट:
मनोज प्रजापति
UP हेड | श्री न्यूज़ 24
स्थान: सम्पूर्णानगर, खीरी

Post a Comment