लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में हरद्वाही गांव (बेलरायां) में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में हरद्वाही गांव (बेलरायां) में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा
लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र में हरद्वाही गांव (बेलरायां) में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। व्यापारी राजपाल पुत्र जंग बहादुर के घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर में लगे सॉकेट में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
आग की चपेट में आकर घर में खड़ी दो मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान परिवार में महिलाएँ और बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूचना मिलते ही सिंगाही थाना अध्यक्ष पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उप निरीक्षक के0 सी0 तिवारी ने आग का कारण पूछा और विवेचना की। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
परिवार वाले भयभीत होकर घर के पीछे भागने को मजबूर हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने थाना सिंगाही में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। आग पर काबू पाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन उनके घर का नुकसान देखकर वे काफी दुखी हैं।
इस हादसे ने इलाके में बिजली की सुरक्षा और आग से बचाव के उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों को अपने घरों में बिजली की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment