Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी के रमनगरा गांव में देर रात भीषण आग, परिवार को भारी नुकसान

अमेठी के रमनगरा गांव में देर रात भीषण आग, परिवार को भारी नुकसान


तहसील तिलोई के ग्राम सभा जयनगरा अंतर्गत रमनगरा गांव में देर रात अचानक भीषण आग लगने से एक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। देखिए ये खास रिपोर्ट।

:

पूरा मामला अमेठी जिला के तहसील तिलोई ब्लॉक सिंहपुर के ग्राम सभा जयनगरा के गांव रमनगरा का है, जहां रेखा पत्नी रामदेव और पंकज पुत्र रामदेव के घर में अज्ञात कारणों से देर रात आग लग गई।

बताया जा रहा है कि जैसे ही रेखा ने घर में आग की लपटें देखीं, उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का काफी सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रधान ने बताया कि लेखपाल से जांच कराई जाएगी और शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है।

समापन:

कैमरामैन के साथ, यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद, तिलोई तहसील, 

कोई टिप्पणी नहीं