Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

संपूर्णानगर पशु चिकित्सालय में बांटी जा रही एक्सपायरी दवाईयां; एक्सपायरी दवा से भैंस मरने का आरोप!

संपूर्णानगर पशु चिकित्सालय में बांटी जा रही एक्सपायरी दवाईयां; एक्सपायरी दवा से भैंस मरने का आरोप!



संपूर्णानगर खीरी:- जिला खीरी के संपूर्णानगर क्षेत्र में पशु चिकित्सालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है बीमार पशुओं को इलाज के लिए दी जा रही है एक्सपायरी दवाइयां।संपूर्णानगर के एक युवक ने पशुचिकित्सा के फार्मासिस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं और बताया है कि यहां पर ग्रामीणों में एक्सपायरी दवाइयां वितरित की जाती हैं जिससे कई लोगों के पशुओं का नुकसान हो रहा है और यहां तक की पशु मर भी रहे जिसका जीता जागता सबूत मेरी भैंस बीमार थी और मेरा भाई उसकी दवा लेने इसी अस्पताल में आया था और एक्सपायरी दवा खाने से उसकी मृत्यु हो गई। मामला तब संज्ञान में आया जब मेरी दूसरी भैंस बीमार हुई और मैं स्वयं दवा लेने गया तब मेरे हाथ में जब एक्सपायर दवाई का पत्ता आया तब मैं हक्का-बक्का रह गया। यहां तक की आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि प्राइवेट दवाइयां भी बेची जाती हैं उक्त पीड़ित ने बताया कि एक्सपायरी दवा देने के कारण ही मेरी भैंस की मृत्यु हो गई थी जिसको मैं नजरअंदाज कर गया था किंतु एक बार पुनः फिर भैंस को कोई समस्या आई तो वह दोबारा दवा लेने गया तो दवाइयां को चेक किया तो दवाई एक्सपायर हो चुकी थी और उसके एक्सपायरी हल्की सी साफ करके लोगों में वितरित की जा रही थी। शिकायतकर्ता की भैंस गर्भ से थी जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जब मामला एक्सपायरी दवाई का आया और उसको एक्सपायरी दवाइयां का पत्ता उसके हाथ में दिया गया तब उसके हाथ पैर सुनने से हो गए क्योंकि जो भैंस उसकी मारी थी उसकी कीमत लगभग 80000 रुपए की थी पशु चिकित्सकों की इतनी बड़ी लापरवाही को देखते हुए युवक ने 1076 के माध्यम से वहां पर मौजूद फार्मासिस्ट के विरुद्ध मामले की जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।


श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं