Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: थाना इन्हौना क्षेत्र में प्रतिबंधित गूलर के पेड़ों का अवैध कटान, पुलिस-ठेकेदार की मिलीभगत उजागर, पत्रकार को जान से मारने की धमकी

अमेठी: थाना इन्हौना क्षेत्र में प्रतिबंधित गूलर के पेड़ों का अवैध कटान, पुलिस-ठेकेदार की मिलीभगत उजागर, पत्रकार को जान से मारने की धमकी



अमेठी जनपद के तहसील तिलोई अंतर्गत थाना इन्हौना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सभा भीखीपुर में प्रतिबंधित गूलर प्रजाति के चार हरे पेड़ों को कथित रूप से पुलिस और लकड़ी ठेकेदार की मिलीभगत से रातों-रात काटकर उठा लिया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह पूरा अवैध कटान थाना इन्हौना क्षेत्र में खुलेआम किया गया, जबकि गूलर जैसे प्रतिबंधित वृक्षों को काटने पर कानूनन सख्त रोक है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में न सिर्फ वन विभाग बल्कि थाना स्तर के जिम्मेदार लोग भी आंख मूंदे बैठे रहे।

जब एक स्थानीय पत्रकार ने इस अवैध कटान की सच्चाई सामने लाने के लिए मौके की तस्वीरें लीं, तो लकड़ी ठेकेदार ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बावजूद अब तक न तो ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही धमकी देने के मामले में कोई मुकदमा दर्ज किया गया।

सूत्रों का यह भी आरोप है कि थाना इन्हौना और वन विभाग के कुछ कर्मचारी मोटी रकम लेकर हरे-भरे पेड़ों पर खुलेआम आरा चलवाने का काम करवा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि शासन के आदेशों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनपद के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी ठेकेदारों और संबंधित कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराएंगे, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

यूपी डिप्टी हेड

श्री न्यूज 24 – प्रदीप पाठक

कोई टिप्पणी नहीं