बाराबंकी में पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर जुटे सपा नेता, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना
बाराबंकी में पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर जुटे सपा नेता, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना
बाराबंकी जनपद के दरियाबाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और समर्थक मौजूद रहे। शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी जैसे धर्मगुरु से सरकार द्वारा प्रमाण पत्र मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, यह देश की धार्मिक परंपराओं का अपमान है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नमामि गंगे योजना में अरबों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन सरकार इस पर जवाब देने के बजाय सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार सिंह भी शिवपाल सिंह यादव के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का जीवन समाज और पार्टी के लिए प्रेरणादायक रहा है।
श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहां नेताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment