Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी के रस्तामऊ उजेहनी में पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

 अमेठी के रस्तामऊ उजेहनी में पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार


तिलोई (अमेठी)।

जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत मौजा रस्तामऊ उजेहनी में पुश्तैनी जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित जमील अहमद पुत्र बसीर अहमद ने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है।

पीड़ित के अनुसार, बाबा नारायण दास तथा उनके सहयोगियों द्वारा उक्त जमीन पर नया निर्माण कार्य किया जा रहा है। जमील अहमद का कहना है कि इस भूमि को लेकर पूर्व में आपसी समझौता हो चुका था, इसके बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया है।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए और उनकी जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए।

ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Shri News 24 / Aditi News

कोई टिप्पणी नहीं