Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

शिव बारात व आगामी त्योहारों को लेकर खीरी टाउन में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

शिव बारात व आगामी त्योहारों को लेकर खीरी टाउन में पीस कमेटी की बैठक संपन्न


खीरी टाउन।

आगामी शिव बारात और अन्य आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खीरी टाउन में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में एस.डी.एम. महोदय, सी.ओ. महोदय, थाना प्रभारी लल्ला जी, चौकी प्रभारी महोदय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौजूद लोगों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें और त्योहारों को मिलजुल कर शांति व सद्भाव के साथ मनाएं।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हर हर महादेव।

कोई टिप्पणी नहीं