Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी के शुकुल बाजार में सनसनी: युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में दहशत

 अमेठी के शुकुल बाजार में सनसनी: युवक की गला काटकर हत्या, इलाके में दहशत


अमेठी। Shukul Bazar थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब इंटर कॉलेज रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान शाहिद पुत्र शरीफ (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी कस्बा शुकुल बाजार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की गला काटकर निर्मम हत्या की गई है। शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिला, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थानीय लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं