Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ट्रक और वैन की टक्कर से एक छात्र की मौत, कई घायल!

ट्रक और वैन की टक्कर से एक छात्र की मौत, कई घायल!



मोहम्मद अनस 


लखीमपुर खीरी :


 पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी करीब 7.10 मिनट पर वैन और ट्रक रमियाबेहड़ के समीप आमने सामने की टक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया.हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, बैन में ड्राइवर सहित 17 छात्र छात्राएं सवार थे.घटना की सूचना लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा.




शारदा नगर थाना क्षेत्र के उमा देवी पब्लिक स्कूल रामपुर कोठिया से छात्र-छात्राएं वैन से सवार होकर पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गायत्री देवी इंटर कॉलेज रमियाबेहड़ में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे.वैन में चालक समेत 17 लोग सवार थे.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा कोहरे की वजह से हुआ। धौरहरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की रमियाबेहड़ में गैस एजेंसी के पास अचानक वैन से भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था जिससे बैन के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.


बैन में ड्राइवर सहित 17 लोग सवार थे जिसमे एक छात्र चंचल पुत्र दीवान 17 वर्ष वैन की स्टीयरिंग में ही फंस गया.स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पढ़ुआ थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी 16 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.


पुलिस ने मृतक चंचल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.हादसे के बाद रमियाबेहड़ चौराहे पर सन्नाटा पसर गया हर कोई सीएचसी की तरह जाने लगा, घटना से माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान धौरहरा उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि, निघासन उपजिलाधिकारी राजीव निगम, तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे.


घायलों की सूची


1. अंजली 18 निवासी गड़ोसा

2. 1 शिवांश पुत्र संदीप 17 वर्ष निवासी गडोसा

3. शिवानी 18 वर्ष कोठिया

4. तनु पुत्र दिनेश 18 वर्ष चमेली

5. संध्या 18 वर्ष चमेली

6. सोभित पुत्र संतोष 19 वर्ष राजापुर

7. चेतराम पुत्र छोटकन 20 वर्ष  चमेली

8. विवेक पुत्र राजेश 16 वर्ष गडोसा

9. शिवांशी पुत्री उत्तम 17 साल निवासी गड़ोसा

10. नैंसी पुत्र विनोद 16 वर्ष निवासी चमेली

11. रितिका पुत्री राम मोहन 17 साल चमेली

12. श्रुति रंजीत 16 वर्ष बेलपुरवा

13. सोमवती पुत्री श्री केशन 16 वर्ष निवासी बेलपुरवा

14. समीर पुत्र इसरार 18 वर्ष चमेली

15. पिंकी पुत्री प्रमोद यादव17 वर्ष निवासी धनीराम पुरवा

ड्राइवर


16 . नबी अहमद पुत्र ताज खान 30 वर्ष बड़ागांव


मृतक

चंचल पुत्र दीवान 17 वर्ष निवासी बेल पुरवा

कोई टिप्पणी नहीं