Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल का अमेठी में निरीक्षण, कलेक्ट्रेट व तहसील तिलोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता व त्वरित निस्तारण पर दिया जोर।

मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल का अमेठी में निरीक्षण, कलेक्ट्रेट व तहसील तिलोई की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता व त्वरित निस्तारण पर दिया जोर।


श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


अमेठी। मंडलायुक्त अयोध्या मण्डल, अयोध्या राजेश कुमार ने जनपद अमेठी के कलेक्ट्रेट एवं तहसील तिलोई परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अजय कुमार सैनी, जिलाधिकारी संजय चौहान, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी वीर भानु सिंह तथा एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर विभिन्न पटलों एवं अनुभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने नजारत अनुभाग, वेतन लिपिक/विविध लिपिक कक्ष, राजस्व सहायक कक्ष, ई-गवर्नेंस सेल सहित अन्य कार्यालय कक्षों में अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के निस्तारण एवं जनसुविधाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं, वेतन वृद्धि, मानव सम्पदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति विवरण, रिट संबंधी प्रकरणों, शिकायती पत्रों, लंबित एवं निस्तारित फाइलों की स्थिति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों के भुगतान तथा कर्मचारियों की उपस्थिति, वरासत एवं नए आवेदनों की पेंडेंसी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा उसका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने कार्यालय परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे वाटर कूलर, शौचालय, प्रतीक्षालय, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल व्यवस्था हर समय सुचारु रहे, आरओ वाटर कूलर नियमित रूप से साफ एवं क्रियाशील रखे जाएं तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयों में कार्य वितरण (वर्क डिस्ट्रीब्यूशन) स्पष्ट रूप से सुनिश्चित किया जाए, सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाएं पूर्ण एवं अद्यतन रखी जाएं तथा कार्यालयीय कार्यों का संचालन ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाएं पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी होनी चाहिए। कलेक्ट्रेट निरीक्षण के उपरांत मंडलायुक्त ने तहसील तिलोई का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण कर लंबित वादों की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसील अभिलेखागार का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, सीलन की रोकथाम हेतु समुचित प्रबंध, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी प्रशासन, समयबद्ध निस्तारण एवं बेहतर जनसुविधाएं सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं