Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग का छापा: 63 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 अभियोग पंजीकृत

लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग का छापा: 63 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 अभियोग पंजीकृत


श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैना और चखरा में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 63 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में 2 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं और करीब 250 किलोग्राम लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए हैं।



आबकारी विभाग की कार्रवाई


आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने मय स्टाफ के साथ इस अभियान को अंजाम दिया।


अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई


आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं