बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा
बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ढाबे की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा
बरेली | श्री न्यूज़ 24 / आदिति अख़बार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध धंधा भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बड़े बाईपास स्थित एक ढाबे की आड़ में संचालित किया जा रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस ढाबे पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था, वह एक रिटायर्ड दरोगा का बताया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर छापा मारा।
सूचना मिलते ही एएसपी शिवम आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन कॉलगर्ल, ढाबा संचालक सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, 2200 रुपये नकद, दो वाहन और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और यह अवैध गतिविधि कब से संचालित हो रही थी।
पूरा मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र, बरेली जनपद का है।

Post a Comment