डिप्रेशन के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा जहर खाने का मामला
डिप्रेशन के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा जहर खाने का मामला
Rep.By Harish Rastogi लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डिप्रेशन के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के काकोरी गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार के बेटे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और डिप्रेशन में था।
इसी सदमे के चलते मां और उसकी दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां और एक बेटी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


Post a Comment