दुर्गा पुरवा में युवक का शव पंखे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
दुर्गा पुरवा में युवक का शव पंखे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि आज 27 फरवरी 2026, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि विद्या देवी के घर में एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई, जो नौरंगाबाद में किराए पर कमरा लेकर रहता था और पुताई का काम करता था। घर की मालिक विद्या देवी के अनुसार प्रदीप बीती रात मुंडन की दावत में शामिल होने आया था और देर होने पर उनके यहां रुक गया था। सुबह जब कमरे में देखा गया तो वह पंखे से लटका मिला।
फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।


Post a Comment