Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भीखनपुर में रास्ते पर दूषित जल भराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई

भीखनपुर में रास्ते पर दूषित जल भराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई

अमेठी।

जिला अमेठी की तहसील तिलोई के अंतर्गत ब्लॉक सिंहपुर की ग्राम सभा रस्तामऊ, भीखनपुर में रास्ते पर दूषित जल भराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्राम सभा रस्तामऊ, भीखनपुर में मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की स्थिति के चलते पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। बरसात या पानी की निकासी न होने से रास्ता पूरी तरह कीचड़युक्त और असुरक्षित हो गया है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि आम जनता और स्कूली बच्चों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।

यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं