चाचा पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
चाचा पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील धौरहरा क्षेत्र के थाना पढ़ुआ अंतर्गत ग्राम मलल बेहण की रहने वाली जय देवी ने अपने देवर (चाचा) पर खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी थी, तभी आरोपित ने जबरन खेत में ट्रैक्टर चलवा दिया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि फसल में लगभग 15,000 रुपये की लागत आई थी, जो पूरी तरह नुकसान में बदल गई।
जय देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार नजदीकी थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि थाने पर उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि नुकसान की भरपाई नहीं कराई जा सकती, केवल मामला दर्ज (एनसीआर) किया जा सकता है।
न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने की भी अपील की है।
प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।


Post a Comment