Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बद से बदतर हालत में पल्हनापुर गांव की मुख्य सड़क, जिम्मेदारों ने साध रखी है चुप्पी

 बद से बदतर हालत में पल्हनापुर गांव की मुख्य सड़क, जिम्मेदारों ने साध रखी है चुप्पी 



स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रही गांव की गंदगी!


फोटो-पल्हनापुर गांव में इंटरलॉकिंग सड़क पर लगा गंदगी का अंबार 


श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी ( लखनऊ मण्डल)लखीमपुर खीरी


 प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जिम्मेदार तनिक भी फिक्रमंद नहीं हैं। विकास के तमाम वादे और दावे हकीकत की दहलीज पर आकर दम तोड़ देते हैं। गांव की मुख्य सड़क पर लगे घूरे, कूड़े के ढेर,बजबजाती नालियां और सड़कों पर गंदा पानी जमा होना आम बात है। इसके चलते मच्छरों और वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चों व बुजुर्गों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण लगातार शिकायतें कर रहे हैं लेकिन प्रशासन से कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।



विकासखंड बिजुआ की ग्राम पंचायत पल्हनापुर में मुख्य सड़क आज लापरवाही की जीती जागती मिसाल बन चुकी है। गांव के मध्य लगी इंटरलॉक सड़क के ऊपर हर कदम पर फैला कूड़ा कचरा और बदबू मारती गंदगी से गांव में संक्रामक बीमारी की स्थितियां बन रही हैं। गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से आम जनता काफी परेशान है। इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर लगे घूरे और गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल है। गांव में नालियों की साफ सफाई न होने के कारण कई बीमारियां पैदा हो रही हैं। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय यहां स्थित और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर घूरे डालने वालों से मना करने पर वह लोग लड़ाई पर आमादा हो जाते हैं। लेकिन इस ओर जिम्मेदार कभी ध्यान नहीं देते हैं।


वर्जन 

गांव वालों को कई बार मना किया गया कि इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर गोबर, घूरा आदि न डालें। सड़क के ऊपर से गंदगी हटवाई भी गई और साफ सफाई भी कराई गई लेकिन गांव वालों ने फिर सड़क के ऊपर घूरा गोबर आदि डाल दिया। पुनः उनसे कहा जाएगा कि सड़क के ऊपर घूरा गोबर आदि न डालें।

विजय पाल ग्राम विकास अधिकारी बिजुआ

कोई टिप्पणी नहीं