अमेठी में दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
अमेठी में दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
ब्रेकिंग न्यूज़ | अमेठी
अमेठी जनपद के थाना इन्हौना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हौना थाने में तैनात उप निरीक्षक राजेश पाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार,
एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई हाईवे के पास स्थित एक ढाबे से की,
जहां दरोगा राजेश पाल रिश्वत की रकम ले रहा था।
टीम ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
इस कार्रवाई के बाद
👉 पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है,
👉 वहीं पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
सूत्रों की मानें तो,
दरोगा के खिलाफ पहले से ही रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं,
जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
फिलहाल,
👉 आरोपी दरोगा से पूछताछ जारी है,
👉 आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है,
👉 और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस पूरे मामले पर अब सभी की नजरें
प्रशासन की अगली कार्रवाई और पुलिस विभाग के रुख पर टिकी हैं।
रिपोर्ट:
मारूफ अहमद
यूपी रिपोर्टर | अमेठी

Post a Comment