खाली पड़ी झोपड़ी में मिला लापता बालिका का शव
खाली पड़ी झोपड़ी में मिला लापता बालिका का शव
प्रेम दीक्षित
सांडा/सीतापुर- बिसवां कोतवाली की पुलिस चौकी सांडा क्षेत्र के काजीपुर गांव में 4 वर्षीय लापता बालिका का शव घास फूस के छप्पर से बनी झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला।
जानकारी के अनुसार मृत 4 वर्षीय बालिका सोमवार की शाम को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी। बालिका की मां सुशीला खाना बनाने के लिए खेत में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं पिता रामशरन पास की सोहरिया गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में घर के लिए जरूरी चीजें खरीदने गए थे। देर शाम तक बालिका जब घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान खोज में लगे गांव के लोगों ने काफी दिनों से बंद पड़ी रमेश की झोपड़ी में बालिका का शव चारपाई पर पड़ा देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह,इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा, चौकी इंचार्ज अरुण उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। बालिका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। बालिका का शव पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम गहनता के साथ घटनास्थल पर जांच कर रही है।

Post a Comment