Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

धौरहरा पुलिस की गश्त का खोखलापन: पंचायत भवन में चोरी की वारदात!

धौरहरा पुलिस की गश्त का खोखलापन: पंचायत भवन में चोरी की वारदात!




श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी (लखनऊ मण्डल) लखीमपुर खीरी 


धौरहरा थाना क्षेत्र के हरदी पंचायत भवन में चोरों ने पुलिस की नींद हराम कर दी है! रात के अंधेरे में चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाकर कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी समेत लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।


पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई


चोरी की इस वारदात ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। आखिर कैसे चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया? क्या पुलिस की गश्त व्यवस्था इतनी कमजोर है कि चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे सकते हैं?


आम जनता में आक्रोश


स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि सरकारी भवन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? पुलिस को जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर सामान बरामद करना चाहिए।


पुलिस की जांच जारी


पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों को पकड़ पाती है और सामान बरामद कर पाती है।

कोई टिप्पणी नहीं