पलिया कलां खीरी में जल जीवन मिशन का बड़ा घोटाला
पलिया कलां खीरी में जल जीवन मिशन का बड़ा घोटाला
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
पलिया कलां खीरी तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन की पोल खुल गई है! आम जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, लेकिन अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। पलिया देहात में पिछले तीन दिनों से हर घर नल जल योजना के अंतर्गत लगाई गई टंकी स्थल शोपीस बनकर रह गई है। मोटर खराब होने के कारण शुद्ध पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे आम जनता परेशान है।
क्या हुआ
लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, घरेलू कामकाज ठप हो गए हैं, और आज सुबह महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों के घर में नहाने के व पीने के पानी नहीं मिले। क्षेत्रीय प्रधान ने बताया कि मोटर खराब है और चार दिन बाद पानी मिलेगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या आम जनता को चार दिन और इतराना पड़ेगा? क्या प्रदेश सरकार की स्वच्छ छवि को ढूंमिल करने का काम किया जा रहा है? क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं?
अधिकारियों का जवाब
एसडीएम डॉ अवनीश कुमार, विकासखंड अधिकारी सर्वेश कुमार तिवारी और जल जीवन जेईई ने बताया कि जल्द ही पूर्ण रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति चालू की जाएगी।

Post a Comment