Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाशिवरात्रि पर आस्था का संगम: गोपेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़ !

महाशिवरात्रि पर आस्था का संगम: गोपेश्वर महादेव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़ !


दूबेपुर विकास खण्ड 

दुबेपुर ब्लॉक के अंतर्गत खैचिला कलां (मुरलीनगर) स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का भव्य दृश्य देखने को मिला। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया।मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।  जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर राजकुमार पांडे, भारत मिलन तिवारी, राकेश पाल, विजय गुप्ता, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडे, राकेश शुक्ला, रमेश पाल, विदेशी पाल,विश्व जीत, अभी बादशाह, आकर्ष शर्मा, अर्क शर्मा,आशीष पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, प्रसाद वितरण एवं सुव्यवस्थित दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी समुचित प्रबंध किए गए थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर गोपेश्वर महादेव धाम में आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला।श्री न्यूज़ 24सुल्तानपुर से वियूरो चीफ शेष कुमार सिंह की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं