लखीमपुर खीरी से दो नाबालिग लड़कियां लापता, रात में फोन कर बाहर बुलाने का आरोप
लखीमपुर खीरी से दो नाबालिग लड़कियां लापता, रात में फोन कर बाहर बुलाने का आरोप
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना खीरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मूसेपुर से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चियां नाबालिग हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग 7 वर्ष और दूसरी की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि बीती रात करीब 1 बजे एक युवक ने फोन कर दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। आरोपित युवक की पहचान रुखसार अली के रूप में की गई है, जो ग्राम सलारपुर, थाना लहरपुर, जिला सीतापुर का निवासी बताया जा रहा है।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल नजदीकी खीरी थाने में सूचना देकर सख्त कार्रवाई और बच्चियों की जल्द बरामदगी की मांग की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस बच्चियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है, जिससे परिजनों में गहरा डर और आक्रोश व्याप्त है।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजन पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर दोनों नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं।

Post a Comment