Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में खनन माफिया बेलगाम, सिंगाही थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध मिट्टी खनन

लखीमपुर खीरी में खनन माफिया बेलगाम, सिंगाही थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध मिट्टी खनन!


लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना सिंगाही अंतर्गत बेलरायां इलाके में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है, जबकि प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर लगातार इस अवैध खनन से जुड़े वीडियो और खबरें सामने आने के बावजूद संबंधित विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में कुछ समय पहले खनन अधिकारी और उसके गनर के साथ हाथापाई की घटना भी सामने आई थी, इसके बावजूद खनन माफियाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और अवैध मिट्टी खनन बदस्तूर जारी है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह खनन माफिया खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी का खनन कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन की चुप्पी के पीछे क्या वजह है और कब तक खनन माफिया कानून को चुनौती देते रहेंगे।

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और खनन विभाग इस मामले में कब कार्रवाई करता है या फिर खनन माफियाओं के आगे सिस्टम यूं ही बेबस नजर आता रहेगा।

रिपोर्ट — चन्दन सोनी

मण्डल रिपोर्टर, श्री न्यूज 24

लखनऊ मण्डल, लखीमपुर खीरी

कोई टिप्पणी नहीं