चाचा ने किया भतीजे की जमीन पर कब्जा !
चाचा ने किया भतीजे की जमीन पर कब्जा !
लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए चाचा ने ही अपने भतीजे की जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित पिछले दो सालों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
मामला जनपद लखीमपुर खीरी के मेवागंज क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित की जमीन तहसील धौरारा के थाना पड़वा क्षेत्र में स्थित है। आरोप है कि पीड़ित के सगे चाचा ने पिछले दो वर्षों से जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।
पीड़ित का कहना है कि कई बार लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश कराई गई, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी चाचा ने दबंगई दिखाते हुए जमीन पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया और दोबारा कब्जा कर लिया।
पीड़ित बीते दो सालों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। आरोप है कि दबंगई के चलते प्रशासनिक कार्रवाई भी प्रभावी नहीं हो पा रही है।
“मैं पिछले दो सालों से न्याय के लिए भटक रहा हूं, लेकिन आज तक मेरी जमीन मुझे वापस नहीं मिली।”
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है। फिलहाल के लिए कैमरा पर्सन के साथ, ____ की रिपोर्ट, लखीमपुर खीरी।

Post a Comment